मऊ। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने के मामले में हरियाणा के दो लोगों को सोमवार दोपहर जीआरपी ने पकड़ लिया। दोनों के पास से 59 हजार रुपये जब्त हुए। भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह के तीन सदस्य वहां से भागने में कामयाब हो गए। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि पूछताछ में दोनों की पहचान हिसार के बांस थाना क्षेत्र के सोरखी गांव निवासी धर्मवीर और रोहतक के सिटी थाना निवासी मनदीप के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य ट्रेन आने पर एक साथ यात्री के आगे पीछे खड़े हो जाते थे। भीड़ का फायदा उठाकर धीरे से सामान लेकर भाग जाते थे। सामान बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। जीआरपी ने दोनोें के खिलाफ संबंधित थाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।