फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिले संक्रमित मरीज, संख्या हुई 2798

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बुधवार को एक हजार से ज्यादा जांच में दो संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ संक्रमित मरीजों की संख्या अब 2798 पहुंच गई है। सकारात्मक बात है कि इसमें 2722 मरीज ठीक हो चुके है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 856 संदिग्धों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें दो संक्रमित मरीज मिले। जबकि लखनऊ से आई 399 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित नहीं मिला। संक्रमित मरीजों में एक डाड़ी से तथा दूसरा पहदेवाजीत से है। कुल मरीजों की संख्या 2798 पहुंच गई है। इसमें 2722 मरीज इलाज से ठीक होकर घर लौट चुके है। वर्तमान में 40 सक्रिय मरीज है, जिसमें 21 का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है। जबकि 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें