मऊ । जिले में शनिवार 1269 लोगों की जांच रिपोर्ट आने पर दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने बताया कि एंटीजन से 665 की जांच की गई जबकी लैब से 604 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें शहर क्षेत्र का निवासी 32 वर्षीय युवक और भुसुवा गांव निवासी 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह से अबतक जिले में कोरोना संक्रमिक 3024 मरीज मिल चुके है। इसमें से 2978 रिकवर हो चुके है। संक्रमण से कुल 39 की मौत हुई है तथा सात सक्रिय केस है।