फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हैं दो एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। पूर्वोत्तर रेलवे के इंदारा-फेफना रूट पर चलने वाली दो एक्सप्रेस तथा एक पैसेंजर ट्रेन बंद चल रही है। इसके चलते वाराणसी, लखनऊ और छपरा जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल सका है। व्यापारियों ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर ट्रेन संचालन की मांग की है। इंदारा-फेफना रूट पर छह एक्सप्रेस तथा छह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन छपरा फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस, छपरा वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस यह दोनों दिसंबर 2021 से निरस्त चल रही हैं। इनके एक मार्च से संचालित होने की बात कही जा रही है। जबकि मऊ छपरा के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी बीते कोरोना काल से ही बंद है। हालत यह है कि इंदारा फेफना रूट के चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा सहित विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को वाराणसी, लखनऊ तथा छपरा की यात्रा करना कष्टकारी हो रहा है। यात्रियों की मानें तो यह रूट पूर्वोत्तर रेलवे का ऐसा रूट है, जिस पर वाराणसी जाने के लिए कोई सवारी गाड़ी अथवा डेमू ट्रेन नहीं है। ऐसे में रूट पर बंद चल रही तीन ट्रेनों में से मऊ छपरा सवारी गाड़ी को बलिया से वाराणसी के बीच सवारी गाड़ी के रूप में चलाए जाने की मांग उठ रही है। क्षेत्र के राम नारायण साहू, जयप्रकाश पटेल, पांचू गोपाल, चंद्रमा प्रसाद गुप्त ने बताया कि दौरे पर आए रेलवे के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अब तक आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें