फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले निपटाने के लिए पहले बनाएं सूची

विज्ञापन
दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर आयोजित बैठक में वार्ता करते प्रधान न्यायाधीश परिव? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल आफताब अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधान न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों के निस्तारण कराये जाने पर विचार विमर्श किया। कहा कि ऐसे पारिवारिक मामले जिनका लोक अदालत में निस्तारण हो सकता है, उन्हें विशेष रुप से चिह्नांकन कर उनका निस्तारण कराया जाय। कहा कि कुछ मामले नियत तिथि पर न लगने के कारण उनका निस्तारण नहीं हो पाता है, जिससे पक्षकारों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। वह लोक अदालत का लाभ पाने से वंचित हो जाते है। ऐसी स्थिति में ऐसे मामलों की सूची पहले से ही तैयार कर ली जाए ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने आम जन से अपील किया कि वह राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लम्बित पारिवारिक मामलों को लगवाकर निस्तारण कराये। तथा अनावश्यक भाग दौड़ एवं फिजूल खर्चे से बचें। बैठक में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर एक पंकज मिश्रा, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर दो आनन्द प्रकाश सिंह, एवं परिवार न्यायालय के परामर्शदाता हुमा रिजवी, निर्मल, राकेश मिश्र, पुनीत श्रीवास्तव आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें