फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुलिस चौकी के बोर्ड पर आपत्तिजनक नारा लिखने के आरोप में दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र की कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी के साइन बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर माहौल खराब करने के प्रयास में पुलिस ने अभिनव राय और अरुण राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे मुख्य आरक्षी दीपक सिंह को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली कि बसारथपुर तिराहे पर लगे पुलिस चौकी के बोर्ड पर काले रंग से आपत्तिजनक नारा लिख दिया गया है।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। यूनियन बैंक कुर्थीजाफरपुर में लगे कैमरे में दो युवक दिखाई दिए।
विज्ञापन

फुटेज में एक युवक पुलिस बोर्ड के पास जाकर कुछ लिखता नजर आया, जबकि दूसरा युवक मोबाइल से फोटो खींचता दिखा। बाद में दोनों वहां से चले गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान अभिनव राय निवासी फैजुल्लाहपुर तथा अरुण राय निवासी सोड़सर थाना कोपागंज के रूप में की है।
पुलिस का कहना है कि दोनों ने बोर्ड पर आपत्तिजनक नारा लिखकर उसका फोटो वायरल किया, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता था। मुख्य आरक्षी दीपक सिंह की तहरीर पर थाना कोपागंज में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें