फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में आयोजित हाकी प्रतियोगिता में जलवा बिखेरेगी जिले की दो बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। झारखंड के सिमडेगा में 11 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता में जिले के दो बालिका खिलाड़ियों ने टीम को तीसरा स्थान दिलाया है। नगर के चांदमारी इमिलिया निवासी निक्की सिंह और सहादतपुरा निवासी जूली भारद्वाज ने टीम को जीत दिलाने में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे जिले में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

झारखंड के सिमडेगा में 11 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अंडर-16 प्रतियोगिता आठ मार्च से 18 मार्च तक चली 22 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। यूपी की टीम में मऊ जिले के नगर के चांदमारी इमिलिया निवासी निक्की सिंह तथा सहादतपुरा निवासी जूली भारद्वाज ने प्रतिनिधित्व किया। अपने शानदार खेल से अपनी टीम को तीसरा स्थान दिलाया। दोनों बालिका खिलाड़ी डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में प्रैक्टिस करती हैं। स्टेडियम में सभी खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार। इन खिलाड़ियों ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवारजन हॉकी कोच ओमेंद्र सिंह, संजय और सुनील कुमार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें