हलधरपुर (मऊ)।रतनपुुुुरा ब्लाक के बड़ागांव में सफाई दो सफाई कर्मियों की तैनाती हैं। लेकिन सफाई कर्मियों की लापरवाही से गांव में गंदगी का अंबार लगा है। परेशान लोगों को अपने घरों के सामने सड़क व नालियों की सफाई खुदही करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत करा चुके हैं। लेकिमन इसके बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही है।
स्वच्छ भारत अभियान को लेकर प्रशासन का काफी जोर है लेकिन गांवों में सफाई कर्मियों के सफाई न करने से गंदगी का साम्राज्य है। लोग गंदगी के बीच ही जीवन यापन करने को विवश है। रतनपुरा ब्लाक के बड़ागाव गांव में सफाई व्यवस्था के लिए दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती होने के बाद भी चारों तरफ गदंगी पसरी रहती है। गांव की हरिजन बस्ती तथा राजभरबस्ती में तो काफी समय से सफाई न होने से गदंगी घरों के सामने पसरी हुई है।
इस समस्या के संबंध में वीरेंद्र ,सुदीन ,रमेश, कैलाश, जगदीश आदि ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से सफाई कराने को कहा गया है लेकिन इसके बावजूद प्रधान इसमें रुच िनहीं ले रहे हैं।इस बाबत प्रधान बृजबिहारी यादव का कहना है कि सफाई कर्मियों को निरंतर सफाई करते रहने का निर्देश दिया गया है।