फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए दो बच्चों की गड्ढ़े में डूबने से मौत, बकरी चराने निकले थे मासूम 

Fri, 17 Jul 2020 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मऊ जिले के कैथवली जमीन कैथवली गांव में शुक्रवार को ननिहाल में आए दो बच्चों की पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी रात पौने नौ बजे हुई। 

विज्ञापन


गांव निवासी रामाधार राजभर की पुत्री मिनता पत्नी रामजीत राजभर अपने पुत्र धीरज (7) के साथ तथा गांव के ही राजेंद्र राजभर की मधुबन के कलुआ पार निवासिनी सविता पत्नी धर्मराज राजभर अपने पुत्र प्रवीण (8) के साथ अपने मायके आई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

धीरज और प्रवीण करीब तीन बजे बकरी चराने गांव के पश्चिम तरफ स्थित फोरलेन बाईपास पर गए। देर शाम पांच बजे तक दोनो वापस नहीं लौटे। ननिहाल के लोग उनकी तलाश में निकले। इस दौरान लोग जब फोरलेन के किनारे सैयदबाबा के मजार के पास स्थित गड्ढ़े के पास पहुंचे तो एक बच्चे की लाश उतराई मिली। खोजने पर दूसरे बच्चे की भी लाश मिल गई। 

जानकारी मिलते ही धीरज की मां मिनता देवी, नाना रामाधार राजभर तथा प्रवीण की माता सविता देवी तथा नाना राजेन्द्र का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल एसबी सिंह के साथ यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंच कर जाच में जुट गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें