चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने बृहस्पतिवार की देर शाम को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों कार चालकों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
गाजीपुर जनपद के थाना जंगीपुर क्षेत्र के देवकठिया गांव निवासी प्रदीप पांडेय 35 अपनी लग्जरी कार से चिरैयाकोट की तरफ से गाजीपुर की तरफ बुधवार की देर रात करीब 10 बजे चार लोगों को लेकर जा रहे थे। तभी सरसेना स्थित यूबीआई शाखा के समीप पहुंचते ही गाजीपुर की तरफ सामने से आ रही एक दूसरी लग्जरी कार से टक्कर हो गई। इस घटना में चालक प्रदीप पांडेय और दूसरी कार का चालक चिरैयाकोट थाने के मूसेपुर निवासी कमलेश 28 घायल हो गए। कार में बैठे अन्य लोग बाल बाल बच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर थाने ले गई और घायलों को रानीपुर सीएचसी भेजवाया।