फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आमने-सामने दो कारों की टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहे पर आमने-सामने की टक्कर में क्षतिग्रस्त  कार।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कैलेंडर तिराहा पर शुक्रवार की रात लगभग दो बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में मऊ कोतवाली के ब्रह्मस्थान निवासी शुभम (34) और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के देवखरी निवासी शुभम सिंह (30) घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि दोनों कारें विपरीत दिशा से आ रही थीं।
इसी दौरान तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण बिगड़ने के कारण आमने-सामने की टक्कर हो गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें