फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोहरे में दो बसों की हुई टक्कर, चालक सहित 22 यात्री घायल

विज्ञापन
कोपागंज थाना के सहरोज में फोरलेन पर दो बसों की टक्कर के बाद घायल मां की गोद में बैठा बेटा। संवा
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के शहरोज फोरलेन पर बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे घने कोहरे दो बसों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में रास्ता भटकी बारातियों से भरी बस और लखनऊ जा रही बस में सवार 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत बचाव का काम शुरू किया। 6 घायलों को एंबुलेंस से कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जबकि 15 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल देवरिया, बलिया, गाजीपुर और मऊ जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी गाजीपुर के ताजपुर डेहमा निवासी मोहम्मद अशफाक ने बताया कि उनके गांव से एक बरात बस से गोरखपुर में दरवेश कुरैशी के घर गई थी। शादी होने के बाद बस बारातियों को लेकर लौट रही थी, इसमें 45 लोग सवार थे। कोहरा अधिक होने के कारण रास्ते का पता नहीं चल पा रहा था। इस वजह से बस काफी आगे चली गई, इसके बाद चालक बस को बैक करने लगा। बलिया निवासी राहुल कुमार यादव ने बताया कि वह शिवगंगा बस से बेल्थरारोड से लखनऊ जा रहे थे। बस अभी फोरलेन पर पहुंची थी कि सामने से आ रही बस में टक्कर हो गई। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। किसी का पैर टूट तो किसी हाथ टूटा। दुर्घटना में दोनों बस में बैठे 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल कुमार यादव ने घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को और 108 पर फोन करके एंबुलेंस को सूचना दिया। कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजना शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेल्थरारोड से आ रही बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक स्टीयरिंग में फंस गया था। लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद काटकर उसे बाहर निकाला गया।

ये हुए घायल

मऊ जिले के घोसी कोतवाली के पकड़ी गांव निवासी अनन्या सिंह (13), प्रशांत वर्मा (29), तारामती (62), मालदह निवासी निकेश वर्मा, कोपागंज थाना के फतहपुर ताल नरजा निवासी आशीष सिंह (28), थाना कोतवाली नगर के प्यारेपुरा निवासी नुराला खातून, हलधरपुर थाना के मित्थुपुर रतनपुरा निवासी संजय घायल हो गए। गाजीपुर जिले के बहादुरगंज निवासी राशिद खान, युसुफपुर मोहम्मदाबाद निवासी इमरान, इमरान की बहन रुकसाल (20), करीमुद्दीनपुर थाना के ताजपुर डेहमा निवासी तुबस्सुम खातून (26), रुकसाना खातून (35), साहिना खातून (12), अलीसा खातून (2 माह), ईरम खातून (8) घायल हो गई। देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी परवीन (32) उनका बेटा सुल्तान (12), बलिया जिले के नरही थाना के भरौली निवासी गुलशन कुरैशी (36), रसड़ा नई मस्जिद निवासी हसीना खातून, बेल्थरारोड निवासी प्रमोद सिंह (50), उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह (50)।
विज्ञापन


बिजली के खंभे से टकराकर पलटी थी बस

18 नवंबर 2025 की रात करीब दो बजे कोपागंज थाना के डांड़ी सब स्टेशन के पास डबल डेकर बस सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई थी। हादसे में बस में सवार 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी बलिया, बिहार प्रांत के मोतिहारी, गोपालगंज जिले के निवासी थे। बस बिहार से वाराणसी जा रही थी। आरोप था कि चालक और परिचालक ने बस को ढाबे पर रोककर शराब पी और बस लेकर रवाना हुए थे।

कोहरे के चलते वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार यात्री घायल हो गए थे। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहां सभी सुरक्षित हैं।

नितेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी मऊ

कोपागंज थाना के सहरोज में फोरलेन पर दो बसों की टक्कर के बाद घायल मां की गोद में बैठा बेटा। संवा

कोपागंज थाना के सहरोज में फोरलेन पर दो बसों की टक्कर के बाद घायल मां की गोद में बैठा बेटा। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें