फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोहरे में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत सात घायल; गलत दिशा में बस मोड़ते समय हुआ हादसा

Thu, 19 Nov 2026 09:39 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में बृहस्पतिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। कोहरे के चलते दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज फोरलेन पर बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के बीच दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शिवगंगा बस के चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया। वहां चालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से एक निजी बस यात्रियों को लेकर गाजीपुर जा रही थी। शहरोज फोरलेन पर पहुंचने के बाद बस चालक ने किसी से मऊ जाने का रास्ता पूछा। इस पर उसे बताया गया कि मऊ पीछे छूट गया है। इसके बाद चालक बस को गलत दिशा में ले जाकर मोड़ने लगा। इसी दौरान मऊ से लखनऊ जा रही शिवगंगा बस घने कोहरे के कारण सामने खड़ी बस को नहीं देख सकी और दोनों बसों में जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि शिवगंगा बस का चालक समेत सात यात्री बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोपागंज पुलिस पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। 

Trending Videos
विज्ञापन

ये हुए हादसे का शिकार
घायलों में अनन्या सिंह (13), प्रशांत वर्मा (29) निवासी पकड़ी घोसी, निकेश वर्मा (28) निवासी मालदह, राशिद खान निवासी बहादुरगंज, आशीष सिंह (28) निवासी फतेहपुर ताल नरजा, कोपागंज और तारामती (62) निवासी पकड़ी घोसी शामिल हैं। वहीं, घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें