फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ब्लाकों बालिकाओं को मिलेगा छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो ब्लाक क्षेत्रों में बालिका छात्रावास में बालिकाओं का नामांकन किया जाएगा। इसके लिए 2022-23 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रथम वर्ष में 50 छात्राओं का प्रवेश छात्रावास में किया जाएगा। प्रवेश लेने वाली छात्राओं को नि:शुल्क आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के अइलख और मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के भोपतपुर सुतरही में दो बालिका छात्रावास शासन की तरफ से निर्माण कराया गया है। प्रथम वर्ष में छात्रावास नौवीं कक्षा तक संचालित होगा। छात्रावासों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निशुल्क आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी। छात्राएं छात्रावास के निकटवर्ती विद्यालयों में नामांकन कराकर अपने अभिभावकों से सहमति पत्र दिलाते हुए छात्रावास में नामांकन करा सकती हैं। इन छात्रावासों में आर्थिक रुप से दुर्बल वर्ग की छात्राओं को प्रवेश की प्राथमिकता दी जाएगी। नौ जून 2022 को पं. दीनदयाल राजकीय माडल इंटर कालेज अइलख और राजकीय उमा विद्यालय भोपतपुर सुतरही में नामांकन शिविर लगेगा। छात्राएं अपने अभिभावकों से सहमति पत्र लेते हुए नामांकन स्थल पर उपस्थित होकर नामांकन करा सकती हैं। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि पं. दीनदयाल राजकीय माडल इंटर कालेज अइलख ओर राजकीय उमा विद्यालय भोपतपुर सुतरही में नौ जून 2022 को नामांकन शिविर लगेगा। 50 छात्राओं का प्रवेश छात्रावास में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें