फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढ़वल पटराव में बुधवार की शाम आगे निकल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बलिया जिले के उंभाव थाना क्षेत्र के करसी निवासी
प्रहलाद 25 पुत्र स्व. शिवनरायन 25 निवासी करसी ,सूर्यनारायण 52 बाइक से बेल्थरा रोड की तरफ से मधुबन आ रहे थे। अभी वह ढढवल पटराव के पास पहुंचे थे कि आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे निकलने का प्रयास किया। इसीबीच मधुबन से बेल्थरारोड की तरफ आ रहे दूसरी बाइक चालक सोनू 35 पुत्र शकील 35 निवासी अम्रपाली जनपद बलिया की आमने सामने भिड़त हो गई। उधर घटना के बाद आस पास के लोगों ने तीनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।