पिपरीडीह/बढुआगोदाम।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में मंगलवार की देर शांम चाट की दुकान पर जमकर हंगामा हुआ। यहां चाट खाने आए ग्राहक से पैसे को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष नेे एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचेे सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर थाने ले आई। घटना स्थल पर पुलिस बल तैैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगेपुुुर गांव निवासी हीरालाल प्रजापति की पिपरीडीह बाजार में चाट की दुकान है। मंगलवार को गांव निवासी कुछ लोग चाट खाने आए चाट खाने के बाद पैसे को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदार और ग्राहक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर प्रहार शुरू कर दिया झगड़ा। सरेआम भरे बाजार में हुआ, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चाट खाने आए अन्य ग्राहकों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिरा-गिरा कर मारा। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को पकड़कर कर थाने ले गई। वहीं इस मामले में सुरक्षा दृष्टि से पुलिस जवानों की तैनाती रही।थाना प्रभारी सुुुनील कुमार सिंह ने बताया कि चाट की दुकान थीं, ग्राहक सेे पैसे को लेकर दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए, दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगो को मामुली चोटें आई है। इस मामले में दोनों ही पक्षों से सात लोगों को के विरुद्ध शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।