फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के केरमा मोड़ के पास सात जून को हुए सड़क हादसे में घायल दो बाइक सवारों की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के केरमा मोड़ के पास सात जून को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के खुशामदपुर गांव निवासी श्यामलाल (56) और आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा गांव निवासी महेंद्र कुमार (36) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया था, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया था। श्यामलाल का इलाज आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में और महेंद्र कुमार का इलाज वाराणसी में चल रहा था। इलाज के दौरान दोनों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें