फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सहायक अध्यापिकाएं बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीए की फर्जी डिग्री लगाकर प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक की नौकरी कर रही दो शिक्षिकाओं को बेसक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार की देर शाम को बर्खास्त कर दिया। जबकि वित्तीय अनियमितता के आरोप में एक अध्यापक को निलंबित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि रानीपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय छपरा में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत कंचन मौर्य पुत्री अंबिका मौर्य की बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के अंक पत्रों में कूट रचना की गई थी। इसी प्रकार रानीपुर के ही प्राथमिक विद्यालय मण्डूसरा बुजुर्ग में कार्यरत अध्यापिका सीमा यादव पुत्री बलराम यादव ने बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के अंक पत्रों में कूट रचना करके सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रही है। दोनों अध्यापिकाओं के शैक्षिण प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई । सत्यापन में संबंधित विश्वविद्यालय से आई सत्यापन रिपोर्ट में पता चला कि इनके बीए के प्रमाणपत्र फर्जी हैं। बीएसए ने बताया कि इन दोनों अध्यापिकाओं को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अतिरक्त वित्तीय अनियमितता एवं स्कूल में छात्रों को संबोधन में जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने एवं जातीय विद्वेष फैलाने के आरोप में परदहा ब्लाक के महलीपुर के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक लाल बहादुर यादव को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनियिमतता करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पठन पाठन के साथ ही विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल के साथ छात्रों के साथ किसी भी तरह का अवांछित आचरण किसी भी हाल में बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इस बाबत बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाली अध्यापिकाओं से वसूली के साथ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें