नगर के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजि
- फोटो : MAU
मऊ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में शुक्रवार को डा. भीम राव अंबेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स में राजपाल और राकेश अव्वल रहे। जबकि कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर किया। पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, बालीबाल की प्रतियोगिताएं हुईं। एथलेटिक्स- बालक वर्ग 800 मी0 दौड़ में राकेश यादव प्रथम, विक्रम राजभर द्वितीय, अजय यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कियां। 400 मीटर अजीत राजभर प्रथम, अविनाश यादव द्वितीय एवं अनीस यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में राकेश यादव प्रथम, सुधाकर यादव द्वितीय एवं गुलाब प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर में राजपाल राजभर प्रथम, गुलाब-द्वितीय एवं बबलू चैहान तृतीय रहे। गोला थ्रो में सचिन यादव-प्रथम, बृजेश यादव द्वितीय एवं रवि चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स बालिका वर्ग में 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में ममता चौहान प्रथम, अंशिका यादव द्वितीय, वसुन्धरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अंशिका यादव प्रथम, निधि यादव द्वितीय एवं रेनू भारद्वाज तृतीय स्थान पर रही। 3000 मीटर में अमृता चौरसिया प्रथम, अंतिमा भारद्वाज द्वितीय स्थान पर रही। गोला थ्रो में गिरजा विश्वकर्मा प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय एवं सुरभि राय तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में साक्षी यादव प्रथम, गिरजा विश्वकर्मा द्वितीय एवं खूशबू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। शुक्रवार को होने वाली प्रतियोगिताओं के शेष मैच एवं फाईनल मैच शनिवार को खेले जाएगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार सबरवाल, राघवेन्द्र राय, आशीष कुमार राय, सुधीर दूबे, हांकी कोच ओमेंद्र सिंह, प्रतियोगिता प्रभारी शिवगद राय, सह प्रभारी सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।