फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान दो तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर पुलिस ने भीमपुरा तिराहा के पास से सोमवार की शाम दो तमंचों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान दोनों के पास से दो कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान किया। हलधरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार सोमवार की देर शाम पुलिस दल बल के साथ भीमपुरा तिराहा नहर पुलिया के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसबीच पुलिस चेकिंग को देखकर बाइक चालक और सवार युवक ने भागने की कोशिश। लेकिन सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों को पीछाकर पकड़ लिया। जांच में दोनों के बाद पास से दो तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुआ। दोनों की शिनाख्त अरविंद यादव पुत्र हरिकेश यादव निवासी पीपरसाथ, देवेंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम राजभर निवासी बिलौवा थाना हलधरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें