थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार को चेकिंग के दौरान रेलवे पार्सल मुंशीपुरा के पास से नितेश कुमार पुत्र पिंटू राम निवासी खुरहट थाना रानीपुर मऊ के कब्जे से 02 चोरी के मोबाईल फोन व गब्बर राम पुत्र संपति राम निवासी मरदह जनपद गाजीपुर के कब्जे से एक किलो 450 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमश: मु0अ0सं0 401/22 धारा 411,413,414 भादवि व मु0अ0सं0 402/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।