पुलिस उपाधीक्षक नरेश कुमार ने शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में समीखा बैठक किया। सीओ ने लंबित प्रार्थनापत्रों पर नाराजगी जताया। उन्होंने लंबित प्रार्थनापत्रों को समय सीमा के अंदर निपटाने का निर्देश दिया। सीओ ने लंबित प्रार्थनापत्रों के बाबत कोतवाल से जवाब मांगा।सीओ क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुराने लंबित मामले न निपटाए जाने पर उन्होंने जवाब मांगा। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने पर आने वाले फरियादियों अथवा क्षेत्र भ्रमण के दौरान जन सामान्य से मधुर संबंध रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों तथा उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में हर छोटी बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर रखें। उन्होंने प्रार्थनापत्रों का निपटारा दो दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल शैलेश सिंह ,चौकी प्रभारी पंकज यादव, राजेश कुमार प्रभाकर, मनोज सिंह, राज बहादुर यादव, लाल बहादुर प्रसाद और महिला सिपाही मौजूद रहे।