हलधरपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोलनापुर के पास से चोरी की बाइक और तमंचा के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर से मिली सूचना पर हलधरपुर पुलिस द्वारा मोलनापुर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच जांच होती देख बाइक सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों की शिनाख्त विपिन कुमार उर्फ शैलेश पुत्र सत्तुराम निवासी मोलनापुर, दीलीप कुमार पुत्र रमेश निवासी जगदीशपुर थाना हलधरपुर के रूप में हुई। इनके पास से बरामद बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान विपिन कुमार के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बताते चले गायब बाइक की चोरी की सूचना स्थानीय थाना पर वादी अखिलेश राजभर पुत्र अशोक राजभर निवासी अरदौना थाना हलधरपुर द्वारा दी गई थी। जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस संबंध में दर्ज अभियोग में धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर तथा उक्त विपिन कुमार उर्फ शैलेश के मामला दर्ज कर चालान न्यायालय किया गया।