फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत 10 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मण्डहा पट्टी गांव के ग्राम प्रधान को गोली मारने की घटना में ग्राम प्रधान के अधिवक्ता भाई ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में गांव के एक पूर्व प्रधान को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मण्डहा पट्टी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान बृजराज निषाद को बुधवार की शाम साढ़े सात बजे उस वक्त गोली मार दी गई जब वह वलीदपुर बाजार से अपने घर वापस जा रहे थे। पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर किया जिसमें ग्राम प्रधान के दोनों बांह में गोली लगी है। ग्राम प्रधान को आजमगढ़ जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है लेकिन अभी उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। घटना के लगभग 22 घंटे बाद गुरुवार को ग्राम प्रधान के अधिवक्ता भाई राम रतन निषाद पुत्र स्वर्गीय सीताराम की तहरीर पर गांव के पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें 6 लोगों को मौके पर गोली मारने और 4 को घटना की साजिश में शामिल होने का आरोप है। गोली से घायल बृजराज निषाद गॉंव के लगातार दूसरी बार ग्राम प्रधान चुने गए हैं और वह काफी मिलनसार और मृदुभाषी होने के साथी लोकप्रिय भी हैं। गोली मारने की घटना का मुख्य कारण पुरानी व चुनावी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें