फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धर्म परिवर्तन की कोशिश में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के लालनपुर मोड़ के समीप से पुलिस ने दो व्यक्तियों को धर्म परिवर्तन की कोशिश की शिकायत पर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उनके पास से एक धार्मिक पुस्तक बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार पांडेय के निर्देश पर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच धर्म परिवर्तन की कोशिश की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अब्दुल वहीद अपने हमराहियों के साथ लालनपुर मोड़ पर थे। तभी दो व्यक्ति धार्मिक पुस्तक लिए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों के नाम हरिवंश गौतम पुत्र छोटे लाल निवासी मीरपुर टड़वा तथा रजनीकांत पुत्र श्याम देव निवासी अहिरौली है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अब्दुल वहीद का कहना है दोनों गिरफ्तार अभियुक्त प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने जा रहे थे। सूचना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें