फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिजली के पोल में उतरा करंट, चपेट में आने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बाजार में रविवार की देर शाम बिजली के पोल में करंट उतर आया। इससे पोल के पास खड़े 35 वर्षीय सोनू मौर्या की मौत हो गई।
विज्ञापन

जौनपुर निवासी सोनू मौर्या कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मझवारा मोड़ पर अपने परिवार के साथ रहकर काम करता था। रविवार को बड़ी बाजार में लगे साप्ताहिक बाजार में वह ठेला लगाए हुए था। शाम को वह विद्युत पोल का टेक लेकर खड़ा हुआ। इस दौरान पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। छटपटाने लगा। आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाते हुए किसी तरह उसे डंडे के सहारे पोल से अलग किया। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उसकी पत्नी सुषमा, पिता राजेंद्र मौर्या एवं दो बच्चों का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें