दोहरीघाट। रामलीला, दुर्गा पूजा और चेहल्लूम को लेकर बुधवार को शांति समिति की की बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि इस बार पंडालों में ढाई से तीन फीट की मूर्ति रखने की शासन द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है। वहीं मूर्ति विसर्जन के दौरान 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं होनी चाहिए। वहीं डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। रामलीला का मंचन होगा। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है। इस दौरान सीओ घोसी नरेश कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त, विनय गुप्त, चंटू स्वामी, श्यामसुंदर मौर्य, चंदन गुप्त, मनोज जायसवाल, श्याम बाबा, इश्तियाक अहमद, कपूरचंद साहू, सोनू रॉय आदि मौजूद रहे।