फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के तेल रिसाव से धान की ढाई बीघा फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। ब्लाक में बृहस्पतिवार को मेऊड़ीकला गांव में एक ट्रांसफार्मर के तेल रिसाव से खेत में आग लग गई। जिससे किसान की ढाई बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। मेऊड़ीकला ग्राम पंचायत के हरिजन बस्ती में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। कई दिनों से ट्रासफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा था। जिसकी शिकायत कई बार किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से किया था। बावजूद विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया। ुधवार को ट्रांसफर्मर में आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर का पूर तेल गांव के जय प्रकाश सिंह की धान के खेत में फैल गया। जिससे फसल जल गई। पीडित किसान ने बताया कि ट्रांसफार्मर अपने प्लेटफार्म से नीचे गिर गया था, इससे तेल लगातार खेत में गिर रहा था। अगर समय रहते अधिकारियों ने शिकायत को संज्ञान में लिया जाता तो उसकी फसल नष्ट नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें