धुबन।नई बस्ती निवासीदीपन यादव की कुवंरपुरवा बंधे पर नौ जून को बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद सड़क जाम कर कानून व्यवस्था में व्यवधान डालने के आरोप में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 9 जून 2019 को मौत की सूचना के बाद दीपन के समर्थकों ने मधुबन थाना गेट पर चक्का जाम कर बाजार की दुकानों को जबरन बंद करा दिया था। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस से नोंक झोंक करते हुए कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने वीडियो क्लिप के आधार पर एक 12 लोगों को चिह्नित किया था। इनमें भगत का पुरा निवासी सूर्यभान यादव एवं धर्मपुर विशुनपुर निवासी गुड्डू उर्फ इन्द्रसेन को दुबारी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।