फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने ब्लाक मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक पर छुट्टा पशु के विरोध में प्रदर्शन करते सरौदा गांव के लोग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। जिले के गांवों में पशु आश्रय स्थल बनने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं की समस्या खत्म होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को इसी समस्या से आजिज होकर रानीपुर ब्लाक के सरौदा गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द ही समस्या का निस्तारण ना होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सरौदा गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 30 से ज्यादा किसान रानीपुर ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे। यहां किसानों ने गांव में बड़ी संख्या में छुट्टा पशुओं के विचरण और उनके द्वारा खेतों में लगे फसलों को नुकसान को लेकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि छुट्टा पशुओं के चलते धान की फसलों में बालियां थिनकल रही हैं उन्हें छुट्टा पशु खा जा रहे है। फसल को बचाने के लिए किसान रात दिन जाग कर रखवाली कर रहे है। छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर ब्लाक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय के अधिकारियों को अवगत करा चुके है। किसान बोले कि इस बारे में वो डीएम से भी शिकायत कर चुके है, जिस पर डीएम ने ब्लाक के अधिकारियों को इसे निस्तारित करने का निर्देश दिया था। बावजूद अधिकारियों द्वारा इसे दूर करने के बजाए मौन साधे हुए है। आक्रोशित किसानों ने डेढ़ घंटे तक जमकर नारेबाजी के बाद एडीओ सुरेंद्रनाथ यादव को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में रणजीत सिंह, सूबेदार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, श्यामसुंदर सिह, अमरजीत, मनोज सिंह, संतोष आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें