फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थानाक्षेत्र के कमालचक नहर पटरी के पास शुक्रवार की सुबह एसओजी/सर्विलांस व थाने की पुलिस ने डी-9 गिरोह से जुड़े हत्या के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान बस्तीचक गांव निवासी आशीष यादव और सर्वेश यादव के रूप में हुई। दोनों पर 7 नवंबर की शाम अब्दोपुर तिराहे पर 28 वर्षीय सोनू यादव निवासी अब्दोपुर की गोली मारकर हत्या मामले में शामिल होने का आरोप है।

इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंगलवार को चेकिंग के दौरान परदेशी मोड़ सुल्तानीपुर के पास से हत्या के आरोपी अवधेश यादव, साधु यादव निवासी बस्तीचक, आकाश यादव निवासी राजापुर थाना चिरैयाकोट को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देश पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम का गठन किया गया था। तीन की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। सूचना मिली कि सोनू यादव की हत्या मामले में आरोपी आशीष यादव, सर्वेश यादव और अरविंद यादव कमालचक नहर पटरी के पास हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आशीष यादव के दाहिने व सर्वेश यादव के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों के पास से दो पिस्टल बरामद हुई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अरविंद यादव फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें