रामपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास के तीन बकरियां मिलीं। दो चोर भागने में सफल रहे।
थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली बीते 9 जनवरी को नेमडाढ़ क्षेत्र से चोरी की गई बकरियों में से कुछ को पिकअप पर लादकर चार लोग नेमडाढ़ चट्टी से बेचने के लिए ले जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने नेमडाढ़ पुल के पास घेराबंदी की। पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो तीन बकरियां मिलीं। गिरफ्तार लोगों की पहचान अखिलेश निवासी कमलसागर, थाना रामपुर तथा शाहिद निवासी रसूलपुर आदमपुर थाना रामपुर के रूप में हुई।
पुलिस बकरियों और पिकअप वाहन को रामपुर थाने ले गई। दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। पिकअप को सीज कर दिया गया है।