मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां मिल रोड स्थित नई बस्ती में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर छात्र नेता के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट हुई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में पांच नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित छात्र नेता आलोक सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस को बताया गया कि शुक्रवार की शाम लगभग 5.30 बजे के करीब परदहां गांव निवासी चंदन सिंह, राजू सिंह, गोलू सिंह, अतुल सिंह, फरिंदर सिंह और एक अज्ञात उसके घर पर पुरानी रंजिश को लेकर चढ़ गए। साथ ही लाठी-डंडे से उसपर तथा परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिए। इस दौरान युवक के साथ उसकी बुआ और भाई अभिषेक, ऋषिकेश बुरी तरह घायल हुए। हमलावर मारपीट करने के साथ मकान में तोड़फोड़ भी किए। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।