फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 48 स्थानों पर बनेंगे नलकूप, लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में जल्द ही लोगों को पेयजल और तेजी से गिर रहे भूगर्भ जलस्तर की समस्या से निजात मिलेगी। शासन की तरफ से 6.62 करोड़ की लागत से 15वां वित्त आयोग के तहत नगर के विभिन्न मुहल्लों में पेयजलापूर्ति के लिए नलकूप लगाए जाएंगे। पाइपलाइन विस्तार, पीने के शुद्ध पानी के लिए वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन की तरफ से इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब पांच लाख की आबादी वाले नगर पालिका के 45 वार्डों में तेजी से गिर रहे भूगर्भ जलस्तर और पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए कवायद तेज हो गई है। 15वें वित्त आयोग के तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्तार, पीने के शुद्ध पानी के लिए वाटर कूलर, जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, वार्ड 7 के परदहां में झील महल के पास, वार्ड तीन के बढुआगोदाम डीह बाबा/सोसाईटी के पास, वार्ड 11 के बड़ी भुजौटी में, वार्ड 17 हकीकतपुरा के पास, वार्ड 27 के मुंशीपुरा पश्चिम नाला पार नई बस्ती के क्षेत्र में और वार्ड 5 के रस्तीपुर में 20 एचपी नलकूप लगाए जाएंगे। इसी तरह वार्ड 29 के कटरा, वार्ड 37 के मदनपुरा, वार्ड 43 के डोमनपुरा पूर्वी जफर नगर, वार्ड 40 के बुलाकीपुरा, वार्ड 45 के रघुनाथपुरा में नलकूप लगाए जाएंगे।


15वां वित्त आयोग के तहत नगर के कई वार्डों में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल, पाइपलाइन विस्तार, पीने के शुद्ध पानी के लिए वाटर कूलर और जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि कार्याें के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही सभी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इससे आने वाले दिनों में नगरवासियों को पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। -अरशद जमाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें