फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल को बढ़ावा देने का करें प्रयास: डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक को संबोधित करत डीएम अरूण कुमार।संव - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की अर्द्ध वार्षिक बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। जिलाधिकारी ने खेल को बढ़ावा दिए जाने के प्रयास पर बल दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चार सीसीटीवी कैमरा लगने हैं। जिससे स्टेडियम में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की संख्या और बढ़ाएं जिससे पूरे स्टेडियम की गतिविधियां कवर हो सके, साथ ही लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता भी अच्छी हो।साथ ही तहसील स्तर पर भी समितियों के गठन एवं युवा कल्याण विभाग से सहयोग लेकर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने को कहा।कहा कि खेलों की संख्या भी बढ़ाउ जिससे खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी साथ ही विभागीय कोष में भी वृद्धि होगी। विभाग में अवशेष धनराशि के माध्यम से स्टेडियम के अंदर लॉन टेनिस, टेबल टेनिस के कोर्ट भी बनाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। खेलों को बढ़ावा देने एवं विभागीय कोष में वृद्धि करने के लिए जिलाधिकारी ने प्रतिष्ठित लोगों एवं अन्य विभागीय लोगों की टीमें बनाकर प्रतियोगिता कराने की सलाह जिला क्रीडा अधिकारी को दिए।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, नगर पालिका परिषद चेयरमैन तय्यब पालकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी के0एम0 पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें