नगर से बनारस के लिए पैदल मार्च निकालते पर्यावरणप्रेमी शैलन्द्र।साथ में अन्य लोग।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। पर्यावरण के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए शैलेंद्र प्रताप ने जनपद से वाराणसी तक नमामि तमसा से नमामि गंगे तक की पदयात्रा निकाली। शैलेंद्र ने कहा कि आज शुरू हुई यह यात्रा वाराणसी के अस्सी घाट पर तीन जून को समाप्त होगी। यात्रा में शामिल लोगों ने बालनिकेतन तिराहा, डीसीएसके कालेज से रोडवेज पहुंचकर पं. अलगू राय शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, वहां से मुंशीपुरा तिराहा, श्री बांध होते हुए डुमरांव मोड़ स्थित राष्ट्रीय कवि पंडित श्याम नारायण पाण्डेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बढ़ुआ गोदाम बाजार होते हुए आगे बढ़े। पदयात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान पवन कुमार गुप्ता, बृजेश यादव, सलमान घोसवी, संतोष यादव, राघवेंद्र आदि शामिल रहे।