फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कोशल के हिसाब से रोजगार दिलाने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के मुख्य सभागार कक्ष में शनिवार को देश के अन्य प्रांतों से आए हुए प्रवासी मजदूरों के रोजगार के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार राज्य के खगड़िया से देश के बहुमुखी योजना गरीब कल्याण रोजगार अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस योजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान है।पीएम ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अन्य प्रांतों से बेरोजगार होने के उपरांत अपने घरों को वापस आ चुके हैं ,उनके कौशल के अनुसार गांव में ही रोजगार सृजित करके उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम कर करने पर बल दिया गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के लगभग 80-85 करोड़ की आबादी गांवों में निवास करती है।पीएम ने उन्हें अपने गांव में रोजगार उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। इसमें मजदूरों को खेती, पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन,मत्स्य पालन, बागवानी एवं सब्जी की खेती से जोड़ने पर बल दिया। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी अधिकारी एस एन सिंह चौहान, वैज्ञानिक डॉ वीके सिंह,डॉक्टर अंगद प्रसाद, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह आलोक प्रजापति एवं आर के सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 55 प्रवासी मजदूरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें