मऊ। शनिवार को आई रिपोर्ट में मधुबन तथा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के चार गांव में पॉजीटिव केस आए है। इसमें एक मरीज बीते दिनों ही नाइजीरिया से लौटा था, जबकि तीन दिल्ली से लौटे थे। इन मरीजों के मिलने पर एक ही दिन में तीन गांवों को हॉटस्पॉट बनाया गया, जबकि एक मरीज पहले से कंटेनमेंट जोन से मिला होना पाया गया। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के महतवाना निवासी युवक बीते 14 जून को नाइजीरिया से आया। बताया जा रहा है कि युवक 12 जून को दिल्ली आया, वहां से कार से चिरैयाकोट आया। इस दौरान कार चालक और उसके अलावा सिरसा गांव तथा मऊ निवासी व्यक्ति भी शामिल है। विदेश से लौटने के बाद युवक ने 15 जून को खुद चिरैयाकोट में लगे कैंप में जाकर सैंपलिंग कराया था। विदेश से लौटे युवक के पॉजीटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में रहने वाले परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन करते हुए कार में उसके साथ आए दो युवक की तलाश की जा रही है।बताते चले कि महतवाना मुहल्ले में पूर्व में मुंबई से लौटे मॉ-बेटी के पॉजीटिव मिलने के बाद मुहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित है। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के वलीदपुर पट्टी तथा हरनासाथ और मधुबन तहसील के बिग्रहपुर गांव में एक मरीज निकलने के बाद तीनों गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा बताए गए केस हिस्ट्री गलत हो सकती है, क्योंकि देर शाम को जांच रिपोर्ट आई, दस मिनट में जो मिला बोले थे। इसके बाद प्रेसवार्ता हुई।