कोतवाली क्षेत्र के जमुई स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर सो रहे चालक से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीयूष यादव निवासी चेरईडीह थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घटना 5 सितंबर 2026 की रात लगभग 11.50 बजे की है। वह जमुई स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर अपना ट्रक खड़ा कर अपने साथी अभिषेक यादव के साथ सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चकजाफरी निवासी रवि यादव, सोनू तथा उनका एक अन्य साथी अपनी वैगनआर से पेट्रोल पंप पर आए और इधर-उधर घूमने लगे। जब पीड़ित ने अपने ट्रक से उतरकर घूमने का कारण पूछा तो आरोपी बदतमीजी और धक्का-मुक्की करने लगे। शोर सुनकर जब पीड़ित का साथी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों के साथ गालियां देते हुए लात-घूसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।