फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: मऊ में चेकिंग से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रकने युवक को कुचला, मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 09 Dec 2025 01:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Road Accident: मऊ जिले में मंगलवार की सुबह- सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। शहर कोतवाली के बलिया मोड़ पर एक ट्रक बाइक सवार को कुचलते हुए भाग गया। जिससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद बीच सड़क पर शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ शहर कोतवाली के बलिया मोड़ पर मंगलवार की सुबह ट्रक से कुचल कर मनीष मौर्य (24) की मौके पर मौत हो गई। परिजन शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर एएसपी अनूप कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
सरायलखंसी थाना के भलया गांव निवासी मनीष मौर्य मंगलवार की सुबह सब्जी मंडी जा रहे था। इस दौरान बलिया मोड़ पर पुलिस द्वारा सुबह भारी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, बीच सड़क पर पहले से दो ट्रक खड़े थे जिसकी चेकिंग हो रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक का चालक चेकिंग से बचने की होड़ में जल्दी निकलना चाहा और सड़क के किनारे चल रहे मनीष को कुचलते हुए भाग गया। 

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे और सड़क जाम कर दिए। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया है। बलिया मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्रक कैद हुआ है, नंबर के आधार पर चालक पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें