फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ईरिक्शा में मारी टक्कर, छह यात्री घायल

विज्ञापन
घोसी के नदवासराय मार्ग पर सरहरा गांव के पास ई रिक्शा में ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा के पलटने से उस पर सवार छह यात्री घायल हो गया, वहीं हादसे में ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा था कि हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। घोसी की तरफ से एक ट्रक चालक कबाड़ का सामान लोड कर नदवासराय की तरफ जा रहा था। सरहरा जमीन सरहरा के पास आगे जा रही बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में ई-रिक्शा में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह तो पलटा ही ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई रिक्शा में सवार पांच यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि ट्रक चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। हादसा होते ही कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने यातायात नियंत्रित कर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें