फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जिले की सभी विधानसभाओं में चुने गए थे नए विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश में साल 1974 में 26 फरवरी को छठवीं विधानसभा के लिए चुनाव हुआ था। यह विधानसभा चुनाव जनपद में बदलाव के लिए जाना जाता है। 1969 में जनपद की चारों विधानसभा में जीते प्रत्याशियों को जनता ने नकार दिया था। जनपद की वर्तमान सभी विधानसभा क्षेत्र में नए विधायक चुने गए थे। इसीलिए वर्ष 1974 का चुनाव बदलाव के लिए जाना जाता है। छठवीं विधान सभा चुनाव में मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से बीकेडी के शिवप्रसाद 26,599 मत पाकर विधायक चुने गए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के श्यामलाल कनौजिया 7,101 मतों से पराजित किया था। इसी तरह मऊ विधानसभा में भी परिवर्तन हुआ यहां से भी कम्युनिस्ट पार्टी के अब्दुल बाकी ने 19,814 मत पाकर भारतीय जनसंघ के रामजी सिंह को 6,068 मतों से पराजित किया था। घोसी विधानसभा भी परिवर्तन से अछूता नहीं रहा वर्ष 1969 में चुनाव जीते कांग्रेस के रामविलास पांडेय इस चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके थे। यहां भाकपा के जफर आजमी ने 22,392 मत पाकर बीकेडी के विक्रमा राय को 4,851 मतों से पराजित कर यहां भी परिवर्तन कायम रखा। इसी प्रकार नत्थूपुर विधानसभा क्षेत्र में भी वर्ष 1969 में चुनाव जीते कांग्रेस पार्टी के लालसा राम को हार का सामना करना पड़ा था। यहां से सोशलिस्ट पार्टी के जगदीश मिश्रा चुनाव जितने में कामयाब हुए थे। इस प्रकार वर्ष 1969 में चारों विधानसभा में जीते सभी विधायक 1974 में अपनी जीत कायम रखने में कामयाब नहीं हो सके थे। इसीलिए इस चुनाव को परिवर्तन के लिए याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें