फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह (मऊ)। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के रविवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक और महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत करते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुुर ग्राम सभा के सफाईकर्मी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ताजपुर गांव की महिला सफाईकर्मी ममता देवी को लेकर बाइक से जिला मुख्यालय जा रहा था। अभी वह उस्मानपुर गांव के पास पहुंची थे कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए राख लेकर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, हादसे में धर्मेंद्र तथा महिला कर्मी ममता देवी घायल हो गई। उधर हादसे के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहीं ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें