कोपागंज। थाना क्षेत्र के रेवड़ीडीह के पास रविवार की दोपहर में बेकाबू ट्रक चालक ने आगे जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार महिला नीचे आ गिरी, जहां पीछे आ रहे ट्रक के जद में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। मृतका अपने बेटे के साथ अपने रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रही थी।
बताया जा रहा है कि दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी सोनी राजभर 50 पत्नी रामअजोर राजभर रविवार की दोपहर करीब 1 बजे अपने बेटे पिंटू के साथ बाइक से कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होनी जा रही थी। अभी वह रेवड़ीडीह के पास पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक चालक ने आगे निकलने की होड़ में बाइक में टक्कर मार दिया। ट्रक से बाइक में टक्कर लगते ही पीछे बैठी सोनी राजभर छिटककर सड़क पर आ गिरी और ट्रक के जद में आकर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार होने की कोशिश करने में था, लेकिन लोगों ने घटना केे बाद उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लेने के साथ महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का पति किसानी का करता है। उसके तीन बेटे पिंटू, विनोद, कन्हैया और पुत्री सरिता का रो रोकर बुरा हाल था।