रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मकान से टकरा
- फोटो : MAU
रानीपुर। थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो गई ओर एक मकान की चहारदीवारी से जा टकराई। हादसे में कार सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। जबकि कार और मकान क्षतिग्रस्त हो सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी लाल बिहारी वर्मा (55) अपने परिवार के सदस्य विनोद वर्मा (54), शिखा वर्मा (26) तभा उनके पांच माह के बेटे के साथ कार से आजमगढ़ जा रहे थे। रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के पास अचानक एक बाइक सवार सामने से मुड़ने लगा। तेज गति से जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और उसे बचाने के प्रयास में सड़क किनारे बने एक मकान के चाहरदिवारी से जा टकराई। हादसे में चहारदीवारी के साथ कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार चालक सोनू, लाल बिहारी वर्मा, विनोद वर्मा तथा शिखा वर्मा घायल हो गए। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में पांच माह का बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित रहा। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और घायलों को कार से बाहर निकालने में जुट गए। इसी दौरान सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चालक को छोड़कर सभी को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया।