फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से परेशान ससुराल पक्ष पहुंचा थाने, लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। विवाहिता से आजिज होकर पति ने परिजनों के साथ मधुबन थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया कि उसकी पत्नी ने उसे फंसाने के लिए शनिवार को आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार की सतर्कता के कारण उसे बचा लिया गया। इस बाबत परिवार ने पुलिस को तहरीर भी दी।
विज्ञापन

तहरीर में मधुबन थाना क्षेत्र के ककराडीह निवासी पुनवासी साहनी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पत्नी से विवाद चला आ रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व में भी मधुबन थाना में सुलह समझौता हो चुका है। आरोप लगाया कि इसके बाद भी पत्नी आये दिन किसी न किसी बात को लेकर उससे विवाद कर रही है।
आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे और उसके परिजनों को दहेज प्रताड़ना तथा आत्महत्या के केस में फंसाने की धमकी देती है। इसी प्रयास में शनिवार को उसने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसके परिजनों की सतर्कता से वह बच गई। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से उचीत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें