रोडवेज पर शनिवार को कई रुटों पर बस न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों
को सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी गोरखपुर और बलिया रुट के
यात्रियों को उठाना पड़ा। मुश्किलें झेलते हुए वह गंतव्य को रवाना हो सके।
रविवार
को गोरखपुर में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा होने के चलते रोडवेज पर
शनिवार को काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ जुट गई। वहीं अन्य स्थानों पर
जाने वाले यात्री भी परिसर में रहे।
गोरखपुर रुट पर कई घंटों के बाद एक बस
आई जिसमें ठूंस कर यात्री गोरखपुर के लिए निकले। वहीं बलिया जाने वाले
यात्रियों को भी काफी फजीहत उठानी पड़ी। कई घंटों के बाद वहां पर बस
पहुंची।