बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केंद्रीय भंडारण निगम सीडब्लूसी के गोदाम परिसर में सड़क की जगह धूल का अंबार है। हवा तेज चलने और गेहूं से लदे ट्रकों के आवागमन पर धूल पूरे परिसर सहित सड़क और आसपास के घरों और दुकान में जाने लगा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी इस मामले में लापरवाह बने हुए हैं। ताजोपुर गांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र में केंद्रीय भंडारण निगम सीडब्लूसी का गोदाम है। जिसको एफसीआई ने किराए पर लेकर गेहूं का भंडारण किया हुआ है। जिसके कारण गेहूं का भंडारण और निकासी होने से ट्रकों का हमेशा आना जाना होता है। गोदाम परिसर के अंदर सड़के पूरी तरह टूट गई है और सड़क की जगह परिसर के अंदर मिट्टी का ढ़ेर लगा हुआ है। जब भी तेज हवा चलती है और गोदाम में ट्रकों के आने के कारण प्रतिदिन धूल उड़कर गोदाम परिसर सहित सड़क और आसपास के घरों और दुकानों में चली जाती है। जिससे गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों, मजदूर और स्थानीय लोगों सहित सड़क किनारे मौजूद दुकानदारों और रहगीरों को परेशानियों का सामना करना पडता है। सबसे ज्यादा परेशानी बीमारियों ग्रसित लोगों और बुजुर्गों को हो रही है। कई बार इस संबंध में स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इस बात की शिकायत की। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में सीडब्लूसी की मैनेजर तूलिका बनर्जी ने बताया कि परिसर के अंदर सड़क का टेंडर हो गया है जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।