रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के अमारी गांव के शिव मंदिर पर चकबन्दी प्रकिया में अनियमितता के विरोध में ब?
- फोटो : MAU
रानीपुर। विकास खण्ड के अमारी ग्राम पंचायत के शिव मंदिर पर रविवार को गांव में चल रही चकबन्दी प्रकिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्राम प्रधान बेबी चौहान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक की हुई। बैठक में किसानों ने निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती है, तब तक चकबंदी की कब्जा परिर्वतन की प्रक्रिया लागू नहीं होने दी जाएगी।। बैठक में किसानों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि गांव में चल रही चकबन्दी प्रकिया में विभिन्न काश्तकारों के समस्याओं का निराकरण किया जाए। ग्राम सभा में दिए गए समस्त उड़ान चकों को निरस्त किया जाए। ग्राम सभा में चालीस फीसदी किसानों के हिस्सों का बंटवारा नहीं किया गया है ,उसे ठीक किया जाए। ग्राम सभा में खेतों की मालियत गलत लगाई गई है,उसमें सुधार किया जाए। शिव मंदिर, राम जानकीके नाम से जमीन सुरक्षित की जाए। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि नरायन चौहान, आलोक राय, रमापति राय, शैलेन्द्र राय, ओमप्रकाश यादव, तारानाथ राय, विजय शंकर यादव, स्वामीनाथ चौहान, रामप्रकाश यादव, कन्हैया चौहान, धर्मेंद्र उपाध्याय, जीउत बंधन राय, विजय कुमार राय, प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे।