फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक, पति सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोपागंज के बाद लगातार दूसरे दिन मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने शनिवार की शाम तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। तलाक देने के 2.5 माह तक मान मनौव्वल हुआ, फिर भी पति राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन

वलीदपुर के इस्लामपुरा मोहल्ला निवासी अब्दुल गनी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसकी बहन सानिया का निकाह 30 जून 2023 को उसी मुहल्ले के मुहम्मद हमजा के साथ हुई थी। शादी के बाद बहन ने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। इस बीच 16 दिसंबर 2024 को हमजा ने उसकी बहन को तीन तलाक दे दिया। काफी मान मनौव्वल चला, लेकिन बात नहीं बनी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें